गिले शिकवे मिटा कर दें भाईचारा और प्रेम का संदेश – सुधा गुप्ता
एटा। प्रेम सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक पवित्र पर्व होली के उपलक्ष में बुधवार को नगर पालिका परिषद एटा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां पालिका कर्मियों और अधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया, वहीं पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा गुप्ता संग फूलों की होली खेल कर प्रेम सौहार्द के जमकर रंग बिखेरे। पंडा पार्टी के कलाकारों ने होली के पारंपरिक गीतों की क्षटा अपनी मधुर आवाज में संगीत की धुन पर सुनाकर उपस्थित लोगों को मस्ती में झूमने को विवश कर दिया। होली मिलन समारोह का शुभारंभ होली के मधुर गीत ‘जिसमें आत्मा और परमात्मा के बीच होली मनाने को लेकर चल रहे द्वंद्व’ के छंद लोगों को बहुत पसंद आए। इसके उपरांत पंडा पार्टी के किशन पंडा ने ‘बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं, गीत सुना कर कार्यक्रम में शमां बांध दिया। रंगो और उमंगों के पर्व होली को लेकर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा गुप्ता ने पालिका कर्मियों को संदेश दिया कि रंगो के इस प्रेम सौहार्द के पर्व के बाद शहर में जो स्वच्छता की जिम्मेदारी है, पालिका के सफाई कर्मचारियों और सफाई मित्रों को पूरी निष्ठा से निभानी होगी, ताकि शहर में स्वच्छता और साफ सफाई का वातावरण बना रहे। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की भांति ही इस बार भी उनके अथक प्रयासों से पालिका परिवार के कर्मचारियों को वेतन और बोनस दिलाया गया है, किसी भी कर्मचारी का चाहे वह संविदा पर हो या आउटसोर्सिंग पर सभी को पर्व से पूर्व ही वेतन वितरण किया जा चुका है, आगे भी पालिका परिवार के किसी भी कर्मचारी को वेतन और बोनस संबंधी दिक्कतें सामने नहीं आएंगी।
इसके उपरांत प्रतिनिधि पालिका अध्यक्ष पंकज गुप्ता एडवोकेट एवं अधिशासी अधिकारी उप जिला अधिकारी वेदप्रिय आर्य ने उपस्थित पालिका कर्मियों को संदेश देते हुए आव्हान किया कि होली के पवित्र पारंपरिक प्रेम सौहार्द और आपसी भाईचारे को जीवंत बनाते हुए सभी होली का त्योहार मनाए। उन्होंने उपस्थित सफाई कर्मचारियों, सफाई मित्रों, सभासदों को होली पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर पालिका प्रतिनिधि पंकज गुप्ता एडवोकेट, केएनए विशाल वर्मा, आरआई सुशील गिरी, सभासद अशोक यादव, सोबरन सिंह यादव, रामनिवास, अंकुर शर्मा, जेई लता वर्मा, जन्म मृत्यु प्रभारी कल्पना, संजय, प्रसूनम, नरेंद्र वर्मा, दिव्यकांत, प्रशांत गुप्ता, बृजेश गुप्ता, प्रदीप महाजन, प्रताप सिंह आर्य, अजय गुप्ता, अवधेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, बालकपूर, राजू विद्यार्थी, हर्षवर्धन उपाध्याय और शशि शेखर मौजूद थे।